बांसगांव: महुलिया में जेसीबी द्बारा पोखरे की खुदाई कर मिट्टी बेचने की जांच को पहुंची टीम
तहसील दिवस में महुलिया पोयल निवासी अनिरुद्ध दुबे द्बारा जेसीबी से पोखरे की खुदाई कराकर मिट्टी दूसरे गांव में बेचने की शिकायत पर जांच टीम मौके पर पहुंचकर शिकायत कर्ताओं का बयान दर्ज की। एडीओ पंचायत राजीव त्रिपाठी तथा एडीओ एग्रीकल्चर प्रवीन सिंह ने पोखरे पर पहुंचकर शिकायत कर्ताओं का बयान दर्ज किया।