पट्टी: गोगलापुर गांव की नवनिर्मित पंचायत भवन की छत भरभरा कर गिरी, जांच के लिए पहुंचे अधिशासी अभियंता
लाखों की लागत से बने पंचायत भवन की छत बीते रविवार को भरभरा कर गिर गई। गनीमत रहा कि उसे समय वहां पर कोई मौजूद नहीं था नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से करते हुए कार्यवाही की मांग की थी। इसी के क्रम में बुधवार को दिन में 3:00 बजे के आसपास अधिशासी अभियंता रमेश चंद्र मौर्य इसकी जांच करने गोगलापुर गांव पहुंचे हुए थे।