पट्टी: रामपुर बेला गांव में विपक्षियों ने आबादी की भूमि पर जबरिया कब्जा किया, शिकायत उच्च अधिकारियों से की गई
रामपुर बेला गांव की रहने वाली सुशीला देवी पत्नी स्व० अभय राज ने मंगलवार को दिन में 2:00 बजे के आसपास उच्च अधिकारियों से शिकायत करते हुए आरोप लगाया है। पीड़िता की आबादी की भूमि पर विपक्षी जबरिया कब्जा कर लिए हैं। पीड़िता ने उक्त आबादी की भूमि पर पूर्व में अपना छप्पर आदि बना रखा था जिसे विपक्षियों ने उखाड़ कर फेंक दिया जिसमें घर गिरहस्थी का सामान था।