पट्टी: डेईडीह धौरहरा गांव निवासी महिला की फसल विपक्षी द्वारा जबरिया बर्बाद की जा रही है
डेईडीह धौरहरा गांव की रहने वाली आशा सिंह में पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए आरोप लगाया है। मंगलवार को दिन में 1:30 बजे के आसपास पीड़िता की फसल को विपक्षी अपने जानवरों से चरा कर जबरिया बर्बाद कर रहे थे। पीड़िता के विरोध करने पर उक्त लोग आमद फौजदारी होते हुए मारने पीटने के लिए दौड़ा लिए। पीड़िता वहां से भाग कर मामले की शिकायत लेकर पति कोतवाली पहुंची।