पट्टी: कठार गांव निवासी विवाहिता के साथ खेत की रखवाली के दौरान युवक ने किया दुष्कर्म
कोतवाली इलाके के कठार गांव की रहने वाली एक विवाहिता ने प्रार्थना पत्र देकर आरोपित किया है कि वह मंगलवार की दोपहर घर के बगल खेत की रखवाली करने के लिए गई हुई थी। वहां पर पहले से मौजूद गांव का एक युवक उसका मुंह दबाकर बाजरे के खेत में ले जाकर जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया और युवक ने धमकी दिया कि अगर इसकी शिकायत कहीं करोगी तो तुम्हारे परिवार को जान से मार डालेंगे।