पट्टी: हत्या के प्रयास और मारपीट के अभियोग में वांछित दो अभियुक्तों को पट्टी पुलिस ने किया गिरफ्तार
जनपद के थाना पट्टी के उप निरीक्षक रमिल कुमार मय हमराह हे०कां० मुकेश त्रिपाठी द्वारा थाना क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की तलाशी ली मंगलवार को दिन में 3 बजे ली जा रही थी। इस दौरान मुखबिर खास की सूचना पर थाना क्षेत्र के बीबीपुर नहर पुलिया के पास से हत्या के प्रयास के मामले में वांछित दो अभियुक्त संतोष कुमार सिंह व अरुण सिंह को गिरफ्तार किया गया।