संवाद योजनांतर्गत नवांकुर संस्थाओं के साथ जिला स्तरीय संवाद बैठक संपन्न
===
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, जिला दमोह द्वारा संवाद योजना के अंतर्गत नवांकुर संस्थाओं की जिला स्तरीय संवाद बैठक का आयोजन जिला शिक्षा केंद्र, सर्व शिक्षा अभियान के सभागार में किया गया।
बैठक के दौरान संभागीय समन्वयक दिनेश उमरिया ने सभी नवांकुर संस्था प्रतिनिधियों से वर्षभर में किए गए उत्कृष्ट एवं समाजहितकारी कार्यों की जानकारी प्राप्त की।
इसी क्रम में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के राज्य कार्यालय, भोपाल से सागर संभाग के प्रभारी सैयद शाकिर अली जाफरी जी वर्चुअल माध्यम से बैठक में जुड़े।
जिला समन्वयक सुशील नामदेव ने संस्थाओं को वार्षिक एवं त्रैमासिक प्रतिवेदन तैयार करने, संस्था की ऑडिट रिपोर्ट, धारा 27 एवं 28 से संबंधित दस्तावेजों, नर्सरी में तैयार किए गए पौधों की जानकारी तथा प्रस्फुटन समितियों के शक्ति संचय अभियान के अंतर्गत आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रमों एवं त्रैमासिक प्रशिक्षण की रिपोर्टिंग के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।
1 views | Damoh, Madhya Pradesh | Oct 29, 2026