बांसा सिहोरा के पास अनियंत्रित होकर पलटी यात्री बस, घायलों को जिला अस्पताल में कराया भर्ती, मौके पर पहुंचे सीएसपी एच आर पांडे, बचाव कार्य जारी
दमोह-सागर मार्ग पर बांसा सिहोरा के पास कटनी से दमोह होते हुए इंदौर जाने वाली ओम साईं राम स्लीपर बस क्रमांक MP 15 PA 5577 मंगलवार रात करीब 10 बजे अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई कई लोग बस में फंस गए। जिसके बाद तत्काल ही लोगो द्वारा पुलिस को घटना की सूचना दी गई। देर न करते हुए सीएसपी एच आर पांडे, देहात थाना प्रभारी धर्मेंद्र उपाध्याय, सागर नाका चौकी प्रभारी विक्रम दांगी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे रेस्क्यू कर सभी घायलों को बाहर निकाला।
सीएसपी एच आर पांडे ने बताया गनीमत रही बस पूरी तरह नहीं पलटी और पलटते वक्त पेड़ से टकरा गई जिससे बड़ी अनहोनी टल गई। पास में ही विद्युत डीपी मौजूद थी अन्यथा बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।
Damoh, Damoh | Oct 29, 2026