बस्सी: जयपुर ग्रामीण पुलिस की 54 टीमों ने एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत बदमाशों के 241 ठिकानों पर की छापेमारी
Bassi, Jaipur | Feb 1, 2025 जयपुर ग्रामीण पुलिस की ओर से एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत बदमाशों के 241 ठिकानों पर आज शनिवार सुबह करीब 8 बजे छापेमारी की गई। वांछित आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे एरिया डांमिनेशन अभियान के तहत 257 पुलिस कर्मियों ने 54 टीमों का गठन कर 241 ठिकानों पर छापेमारी की गई। वही जयपुर ग्रामीण एसपी आनंद शर्मा ने जानकारी दी।