बस्सी: जोबनेर में 255 यूनिट अवैध रक्त के मामले में पुलिस ने एक और फरार आरोपी को पकड़ा, अब तक 5 बदमाशों की हुई गिरफ्तारी
Bassi, Jaipur | Jan 30, 2025 जोबनेर थाना इलाके में लाल खून के काले कारोबार के मामले में फरार चल रहे एक और आरोपी को गिरफ्तार करने में आज गुरुवार को पुलिस को सफलता हासिल हुई है। थाना अधिकारी सोहेल खान ने मामले का खुलासा करते हुए शाम करीब 5 बजे जानकारी दी। थाना अधिकारी सोहेल खान ने बताया कि रविवार रात्रि नाकाबंदी के दौरान जयपुर फलोदी मेगा हाईवे पर पुलिस ने 255 यूनिट अवैध रक्त पकड़ा था।