बस्सी: जोबनेर थाना पुलिस ने राहुल बिजारनिया की हत्या के मामले में फरार आधा दर्जन बदमाशों को अलग-अलग ठिकानों से किया गिरफ्तार
Bassi, Jaipur | Jan 25, 2025 जयपुर ग्रामीण की जोबनेर थाना पुलिस ने एक सप्ताह पूर्व राहुल बिजारनिया की हत्या के मामले में फरार चल रहे आधा दर्जन बदमाशों को गिरफ्तार करने में आज सफलता हासिल हुई है। वही जोबनेर थाना अधिकारी सोहेल खान ने शाम करीब 5 बजे मामले का खुलासा करते हुए जानकारी दी। थानाधिकारी सोहेल खान ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व राहुल बिजानिया की हत्या के मामले में मुकदमा दर्ज कराया।