बस्सी: न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सरकार की वादाखिलाफी को लेकर किसानों ने 29 जनवरी को गांव बंद आंदोलन करने का किया आव्हान
Bassi, Jaipur | Jan 27, 2025 न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सरकार की वादाखिलाफी के खिलाफ किसानों ने 29 जनवरी को गांव बंद आंदोलन का आह्वान किया है। वहीं आज सोमवार सुबह करीब 11 बजे किसान महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जानी प्रेस वार्ता आयोजित कर कहा कि किसान महापंचायत ने प्रदेश के 45, 537 गांवों में बंद का आह्वान किया है। इस दिन गांव के लोग और उत्पाद गांव में ही रहेंगे।