बस्सी: एसीबी की टीम ने चिमनपुरा चौकी में वन विभाग के फॉरेस्टर और गार्ड को ₹10,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार
Bassi, Jaipur | Jan 28, 2025 एसीबी की टीम ने मंगलवार को दोपहर करीब 12 बजे वन विभाग के फॉरेस्टर रतिपाल और गार्ड ओमप्रकाश को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए ट्रेप किया। पीड़ित ने आरोपियों द्वारा बार-बार धमकाने और रिश्वत की मांग की शिकायत कुछ दिन पहले एसीबी को की थी। इस पर एसीबी की टीम ने कुंडा के पास स्थित वनविभाग की चिमनपुरा चौकी पर दोनों को 10 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा।