बस्सी: फागी थाना पुलिस ने गोदाम से 60 क्विंटल चना चोरी के मामले में फरार आरोपी को किया गिरफ्तार
Bassi, Jaipur | Jan 29, 2025 जयपुर ग्रामीण की फागी थाना पुलिस ने गोदाम से 60 क्विंटल चना चोरी करने के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार करने में आज बुधवार को सफलता हासिल हुई है। जयपुर ग्रामीण पुलिस की ओर से शाम करीब 4 बजे मामले का खुलासा करते हुए जानकारी दी गई थाना अधिकारी शीशराम मीणा ने बताया कि परिवादी विनोद कुमार जैन ने गोदाम से 60 क्विंटल चना चोरी का मुकदमा दर्ज करवाया था।