भिंड से बड़ी खबर ट्रक ने डंपर में मारी टक्कर, डंपर घर में जा घुसा, तीन लोगों के घायल होने की खबर, घटना भिंड के
देहात थाना क्षेत्र भिण्ड-ग्वालियर नेशनल हाईवे सिटी पैलेस के पास का हैं जंहा एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां पर बता दें कि तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़े डंपर में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि डंफर अनियंत्रित होकर एक मकान में जा घुसा।हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना में 2 से 3 लोगों के घायल होने की जानकारी मिल रही है। वहीं एक गंभीर घायल को प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर किया गया है। घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। फिलहाल घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप का माहौल बना हुआ है। #पुलिस #BhindNews #भिंड #polic #ब्रेकिंग #viral #bhind #Gwalior Collector Office Bhind