*भिंड में ओबीसी महासभा और भीम आर्मी का प्रदर्शन, अटेर थाने अंतर्गत परा गांव में सीएम सहित भाजपा नेताओं का पुतला दहन*
*भिण्ड। भिण्ड जिले में हो रही खाद की समस्या और ओबीसी आरक्षण के समर्थन में ओबीसी महासभा और भीम आर्मी भारत एकता मिशन के कार्यकर्ताओं ने अटेर के परा गांव में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने अटेर थाना अंतर्गत परा गांव में मुख्यमंत्री मोहन यादव, शिवराज सिंह चौहान, पहलाद पटेल और इंदल सिंह कंसाना का पुतला दहन किया।
प्रदर्शन का नेतृत्व भीम आर्मी भारत एकता मिशन के चंबल संभाग अध्यक्ष देशराज धारिया ने किया।
*ये रहे मौजूद*
प्रदर्शन में ओबीसी महासभा के प्रदेश प्रभारी जीतू लोधी, नरेंद्र जाटव, नरेंद्र जैन, दिनेश लोधी, राहुल लोधी, सुनील कुशवाह, अरुण शाक्य, श्री कृष्ण धारिया सहित ओबीसी महासभा और भीम आर्मी के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
*क्या है मांग?*
कार्यकर्ताओं ने कहा कि भिण्ड जिले में किसानों को खाद के लिए परेशान होना पड़ रहा है। खाद की किल्लत से किसान बेहाल हैं। इसके साथ ही ओबीसी आरक्षण के समर्थन में भी उन्होंने आवाज उठाई और सरकार से जल्द समाधान की मांग की। #पुलिस #BhindNews #भिंड #मुरैना #प्रजापति #polic #ब्रेकिंग #viral #gwalior #bhind