मध्यप्रदेश पुलिस की SAF (विशेष सशस्त्र बल) में पदस्थ जवान विपिन्द्र सिंह भदौरिया का ड्यूटी के दौरान हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के बाद उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर से गृह ग्राम कुटरौली सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर छा गई।
जानकारी के अनुसार, ग्राम कुटरौली (गोरमी) निवासी SAF जवान विपिन्द्र सिंह भदौरिया, पिता जंडेल सिंह भदौरिया, रतनगढ़ वाली माता मंदिर पर ड्यूटी के दौरान सड़क पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर दुर्घटना का शिकार हो गए थे। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें ग्वालियर अस्पताल से बेहतर इलाज के लिए दिल्ली रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।
जवान का पार्थिव शरीर गृह ग्राम कुटरौली पहुंचने पर पूरे गांव में शोक का माहौल छा गया। इसके बाद पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान मध्यप्रदेश पुलिस के जवानों ने उन्हें **गार्ड ऑफ ऑनर** देकर भावभीनी #पुलिस #BhindNews #भिंड #polic #ब्रेकिंग #viral #bhind