डिंडौरी: पुलिस अधीक्षक कार्यालय से पुलिसकर्मियों ने 'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' अभियान के तहत बाइक रैली निकाली
डिंडौरी एसपी कार्यालय से पुलिस के अधिकारी कर्मचारियों के द्वारा नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत बाइक रैली निकाली गई बाइक रैली के दौरान अधिकारी कर्मचारी और जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर बाइक रैली को रवाना किया। पुलिस मीडिया विभाग ने गुरुवार शाम 4:15 पर जानकारी देते हुए बताया कि रैली के माध्यम से आमजनों को नशे के दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक किया गया।