*मुख्यमंत्री पशुपालन विकास योजना के तहत जिले में बांझपन शिविर आयोजित*
*शिविरों में 211 पशुओं का उपचार, 1420 का टीकाकरण एवं 104 का बांझपन*
कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के मार्गदर्शन में पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा मुख्यमंत्री पशुपालन विकास योजना के अंतर्गत जिले के विभिन्न विकासखंडों में बाँझपन शिविर आयोजित किए गए।
उपसंचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पशु औषधालय शाहपुर अंतर्गत ग्राम मिघरोड़ी विकासखंड डिंडौरी, पशु औषधालय बोंदर अंतर्गत ग्राम उफ़री विकासखंड बजाग, पशु औषधालय समनापुर अंतर्गत ग्राम कमरासोंढा विकासखंड अमरपुर तथा पशु चिकित्सालय करंजिया अंतर्गत ग्राम मेढ़ाखार विकासखंड करंजिया में शिविर लगाए गए।
आयोजित शिविरों में 211 पशुओं का उपचार किया गया। वहीं 104 पशुओं का बाँझपन उपचार , 950 पशुओं हेतु औषधि वितरण, 1420 पशुओं का टीकाकरण तथा 41 पशुओं में कृत्रिम गर्भाधान किया गया। इसके साथ ही 25 पशुपालकों का आधार अद्यतन करने का कार्य भी संपन्न हुआ।
शिविरों में स्थानीय पशु चिकित्सक, सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी, मैत्री कार्यकर्ता, मोबाइल यूनिट की टीम तथा बड़ी संख्या में पशुपालक उपस्थित रहे। ग्राम मिघरोड़ी में आयोजित शिविर में उपसंचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग डॉ. आर.एस. भरमुदे ने उपस्थित रहकर पशुपालकों को विभागीय योजनाओं, हितग्राहीमूलक कार्यक्रमों, पशुओं के टीकाकरण तथा वैज्ञानिक रखरखाव संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।
#Dindori #MadhyaPradesh #GovernmentOfMadhyaPradesh #PublicRelations
#Development
#GoodGovernance
#PublicService
#CommunityDevelopment
#EmpoweringCommunities
#SustainableDevelopment
#CleanAndGreen
#WaterConservation
#PlantationDrive
#EducationForAll
#WomenEmpowerment
#YouthDevelopment
#DigitalGovernance
#IndiaProgressing
#ViksitBharat
#JanBhagidari #jansampark #collectordindori
1 views | Dindori, Madhya Pradesh | Aug 3, 2026