कुंडा: कुंडा के रायपुर में दबंगों ने ट्रैक्टर से गिराई घर की दीवार, पुलिस कार्रवाई न होने से पीड़ित परिवार दहशत में
कुंडा कोतवाली के रायपुर गांव में दबंगों ने राम सजीवन मौर्य की घर की दीवार ट्रैक्टर से गिरा दी और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। शुक्रवार शाम 4 बजे सीओ शिकायती पत्र देकर पीड़ित ने आरोप लगाया कि घटना के कई दिन बीतने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है, जिससे उनका पूरा परिवार दहशत के साये में जीने को मजबूर है।