दत्तकग्रहण नियमावली, 2022 के प्रावधानानुसार आज दिनांक- 14.09.2026 को विशिष्ट दत्तकग्रहण संस्थान, मुजफ्फरपुर में आवासित 03 बच्चों को पश्चिम बंगाल एवं उत्तर प्रदेश के दम्पत्तियों को जिलाधिकारी मुज़फ़्फ़रपुर श्री कुमार गौरव (भा०प्र०से०) द्वारा अंतिम आदेश पारित करते हुए दत्तकग्रहण में सौंपा गया। दत्तक दम्पति कानूनी प्रक्रिया के बाद बच्चे को पाकर भाव विभोर हो गए एवम जिलाधिकारी के प्रति बहुत आभार प्रकट किया। जिलाधिकारी द्वारा बच्चों के उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी गई । इससे पूर्व उक्त बच्चों को Pre Adoption Foster Care में लगभग 02 माह पूर्व दत्तकग्रहण में माता-पिता को दिया गया था। उपरोक्त बच्चों के दत्तक ग्रहण के अवसर पर जिला पदाधिकारी द्वारा जिले के सभी लोगों से अपील की गई कि अवैध रूप से बच्चा गोद न लें। यदि कोई अनाथ/परित्यक्त/फेंका हुआ बच्चा/बच्ची मिलता है तो उसे समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित जिला बाल संरक्षण इकाई, मुजफ्फरपुर/विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, मुजफ्फरपुर अथवा अपने नजदीकी थाना या चाइल्ड हेल्प लाइन नम्बर 1098 पर संपर्क करके सौंपा जा सकता है। यदि किसी निःसंतान दंपति को बच्चा गोद लेना हो तो केन्द्रीय दत्तक ग्रहण संसाधन अभिकरण, नई दिल्ली के वेबसाईट- www.cara.wcd.nic.in पर आवेदन अथवा जानकारी प्राप्त कर सकते है। उक्त दत्तक ग्रहण के अवसर पर श्री अभिषेक कुमार, प्रभारी सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई, मुजफ्फरपुर, श्री राकेश कुमार, मुजफ्फरपुर, बाल संरक्षण पदाधिकारी, श्रीमती अनुपमा, समन्वयक आदि उपस्थित रहे।