बिजली तार एवं ट्रांसफार्मर चोरी गिरोह का भंडाफोड़
06 अभियुक्त गिरफ्तार, 20 कांडों का उद्भेदन
मुजफ्फरपुर पुलिस द्वारा बिजली तार एवं ट्रांसफार्मर चोरी की घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक संगठित चोरी गिरोह का भंडाफोड़ किया गया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ एवं उनकी निशानदेही के आधार पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में दर्ज कुल 20 कांडों का उद्भेदन किया गया है।
वरीय पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरपुर के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के पर्यवेक्षण तथा पूर्वी-1 एवं पश्चिमी-1 अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया था। इस टीम में पानापुर ओपी (मीनापुर) थाना पुलिस को भी शामिल किया गया।
दिनांक 11 सितंबर 2026 को तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर विशेष टीम द्वारा चांदनी चौक स्थित एक कबाड़ दुकान पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान चोरी के विद्युत सामान के साथ 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:
1. मोहम्मद छोटू — कांटी
2. मोहम्मद अफरोज — कांटी
3. प्रमोद साह — कांटी
4. अजय कुमार — कांटी
5. बागेंद्र पासवान — मोतीपुर
6. आदित्य कुमार — बोचहां
पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा मुजफ्फरपुर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में विद्युत तार एवं ट्रांसफार्मर चोरी से संबंधित 20 कांडों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की गई है।
उद्भेदित मामलों में पानापुर ओपी (मीनापुर), कांटी, पानापुर करियात एवं कथैया थाना क्षेत्र में दर्ज कई कांड शामिल हैं। इनमें पानापुर ओपी कांड संख्या 196/26, 320/26, 344/26 एवं 397/26, पानापुर करियात थाना के 04 कांड तथा कथैया थाना के 03 कांड सहित कांटी थाना क्षेत्र के कई मामले शामिल हैं।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ के आधार पर चोरी की अन्य घटनाओं, गिरोह से जुड़े अन्य व्यक्तियों तथा चोरी के सामान की बरामदगी के संबंध में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
मुजफ्फरपुर पुलिस द्वारा विद्युत अवसंरचना एवं जनसामान्य की सुरक्षा को प्रभावित करने वाली ऐसी आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी एवं कठोर कार्रवाई की जा रही है।