लखीसराय: लखीसराय जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस बल की हुई जांच
गुरुवार अपराह्न 1 बजे लखीसराय पुलिस के सोशल मीडिया साइट के माध्यम से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार के निर्देश पर बुधवार एवं गुरुवार के बीच रात्रि जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में सघन गश्ती अभियान चलाया गया. इस दौरान वरीय पुलिस पदाधिकारियों ने भ्रमणशील रहकर गश्ती,ऑडी एवं डायल-112 की ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल की औचक जांच की.