बरहट: बनौली गांव में दबंग पड़ोसी ने बीमार महिला, उसके पति और बच्चे को मारपीट कर किया जख्मी, पीड़ित ने थाना में की लिखित शिकायत
Barhat, Jamui | Dec 16, 2024 मलयपुर थाना क्षेत्र के बनौली गांव में घर में घुसकर दबंगों द्वारा गाली गलौज और मारपीट करने का मामला सोमवार को प्रकाश में आया है। इसको लेकर पीड़ित ने देर रात 10 बजे लगभग मलयपुर थाना में आवेदन देकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।