बरहट: मलयपुर आंगनबाड़ी केंद्र में शिविर आयोजित कर सितारा योजना के तहत किन्नरों को कानूनी अधिकारों की दी गई जानकारी
Barhat, Jamui | Dec 15, 2024 जिला विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर रविवार को बरहट प्रखंड के मलयपुर आंगनबाड़ी केंद्र में दोपहर 2 बजे के लगभग विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिविर का संचालन अधिवक्ता हिमांशु कुमार पांडेय व पीएलवी विजय कुमार ने किया। शिविर किन्नर को सितारा योजना के तहत उनके कानूनी अधिकार को बताया गया।