बरहट: BPSC परीक्षा संपन्न होने के बाद जमुई रेलवे स्टेशन पर लगी भीड़, ट्रेन पर चढ़ते समय एक महिला गिरकर हुई घायल
Barhat, Jamui | Dec 13, 2024 जमुई के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर BPSC परीक्षा संपन्न होने के बाद जमुई रेलवे स्टेशन पर संध्या 4 बजे से लेकर रात 9 बजे तक परीक्षार्थियों की भीड़ लगी रही। इस दौरान टाटा दानापुर सुपर एक्सप्रेस पर चढ़ने के दौरान एक वृद्ध महिला गिरकर घायल हो गई। घायल महिला की पहचान लक्ष्मीपुर प्रखंड के काला निवासी ओग्नी देवी के रूप में हुई है।