बरहट: मारपीट में जख्मी युवक इलाज के लिए बरहट पीएचसी पहुंचे, चिकित्सक से लेकर एएनएम तक थे गायब, वीडियो हुआ वायरल
Barhat, Jamui | Dec 10, 2024 बरहट पीएचसी में चिकित्सक से लेकर स्वास्थ्य कर्मी लापरवाही की हर सीमा तोड़ रहे हैं। आए दिन पीएचसी में ड्यूटी में तैनात चिकित्सक और एएनएम नदारत रहते हैं। इसकी बानगी एकबार फिर मंगलवार की सुबह देखने को मिली। पीएचसी चिकित्सा व कर्मियों का गायब रहने का वीडियो मंगलवार संध्या 7 बजे से वायरल हो रहा है।