बरहट: भीमबांध में पर्यटकों की भीड़ जुटने लगी, सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात की गई पुलिस
Barhat, Jamui | Dec 14, 2024 नए साल में पर्यटकों के जश्न मनाने के लिए गर्म झरने के नाम से मशहूर जमुई मुंगेर सीमा रेखा के जंगली इलाके में मौजूद प्रसिद्ध भीम बांध झरना तैयार है। इसको लेकर भीम बांध के गेट को कड़ी सुरक्षा के बीच खोल दिया गया है। जिससे पर्यटकों का सुबह से आना शुरू हो गया। जो शाम 5 बजे तक झरने का लुत्फ उठा रहे हैं। वहीं सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस को तैनात किया गया है।