बलरामपुर: प्रोजेक्ट संवर्धन अभियान के तहत जिले में 17 दिसंबर, बुधवार को एक साथ तीन सौ केंद्रों पर होगा टीकाकरण
सोमवार 1:00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता द्वारा बताया गया कि जिले में 17 दिसंबर बुधवार को प्रोजेक्ट संवर्धन अभियान चलाया जाएगा जिसमें 300 गांव में एक साथ गर्भवती एवं धात्री महिलाओं तथा बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा साथ ही उनके पोषण की भी जानकारी ली जाएगी उन्होंने कहा कि बच्चों को कुपोषण से मुक्त करना मुख्य उद्देश्य है।