बलरामपुर: सीओ सिटी के नेतृत्व में चौपाल लगाकर मिशन शक्ति व बचपन बचाओ अभियान के तहत धर्मपुर बिजलीपुर में लोगों को जागरूक किया गया
ग्राम धर्मपुर बिजलीपुर में व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में सीओ सिटी ज्योति श्री के पर्यवेक्षण में संपन्न हुआ। थाना AHTU प्रभारी सूरज कुमार के नेतृत्व में मिशन शक्ति 5.0 एवं बाल तस्करी से आज़ादी 3.0 अभियान के तहत पुलिस टीम ने दुकानदारों तथा होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट संचालक से संवाद किया गया।