बलरामपुर: गनवरिया गांव के पास तेंदुए ने कुत्ते को बनाया निवाला, ग्रामीणों ने पिंजरा लगवाने और तेंदुए को पकड़वाने की की मांग
ललिया क्षेत्र के गनवरिया गांव के पास रविवार भोर में तेंदुए ने एक कुत्ते को निवाला बनाया है कुत्ते के अवशेष सरयू नहर से करीब दो मीटर दूर झाड़ियों में मिले। ग्रामीणों के अनुसार तीन दिन पहले भी तेंदुआ गनवरिया गांव में इंद्रसेन गौतम के घर में घुस गया था। उस समय ग्रामीणों ने मशालें जलाकर और शोर मचाते हुए काफी मशक्कत के बाद तेंदुए को गांव से बाहर खदेड़ा था।