बलरामपुर: हरैया सतघरवा क्षेत्र के बी-पैक्स कोहड़ौरा में खाद संकट से नाराज किसानों ने सहकारी समिति पर प्रदर्शन कर जताया रोष
हरैया सतघरवा क्षेत्र के बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति (बी-पैक्स) कोहड़ौरा में किसानों को समय पर खाद न मिलने से भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खाद वितरण में अनियमितता से आक्रोशित किसानों ने समिति परिसर में प्रदर्शन कर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए रोष व्यक्त किया। प्रदर्शन कर रहे किसानो श्याम दास, रामसुंदर, संतोष कुमार ने रोष व्यक्त किया है।