बलरामपुर: डीएम ने पीएचसी पिपरा एकड़ंगा में आयोजित जन आरोग्य मेले का निरीक्षण किया, मरीजों से संवाद कर बेहतर इलाज के दिए निर्देश
जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन ने रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिपरा एकड़ंगा में आयोजित जन आरोग्य मेले का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मेले में उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का बारीकी से जायजा लिया और मौके पर उपस्थित मरीजों से सीधे संवाद कर उपचार, दवा वितरण एवं जांच सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। और बेहतर इलाज के निर्देश दिए।