कुंडा: महेशगंज के फतूहाबाद में बंद मकान का ताला काटकर लाखों की चोरी, इलाके में फैली सनसनी
महेशगंज थाना क्षेत्र के फतुहाबाद में कैलाश गुप्ता के बंद मकान को चोरों ने निशाना बनाया। पीछे के रोशनदान का ताला काटकर चोर सोने के जेवरात और 50 हजार रुपये नकद चुरा ले गए। शुक्रवार सुबह 11 बजे घटना की जानकारी मिलने पर शिकायत के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। इस दुस्साहसिक वारदात से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है और उन्होंने पुलिस से गश्त बढ़ाने