सिहोरा: साईं मंगलम कॉलोनी वार्ड नंबर 13 में अवैध क्लिनिक पर छापा मारा गया
स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की संयुक्त टीम ने साईं मंगलम कॉलोनी वार्ड नंबर 13 के मकान नंबर एक खितौला स्थित एक कथित अवैध क्लिनिक पर छपेमार कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार क्लिनिक प्रीति केवट द्वारा संचालित किया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान टीम को बड़ी मात्रा में दवाइयां, इंजेक्शन और अन्य चिकित्सा सामग्री मिली है।