लखीसराय: लखीसराय में रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस बल की जांच, सतर्कता के दिए गए निर्देश
बुधवार अपराह्न 12:15 बजे लखीसराय पुलिस द्वारा अपने सोशल मीडिया साइट पर साझा की गई जानकारी के अनुसार मंगलवार एवं बुधवार के बीच रात जिले में रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस व्यवस्था का जायजा लिया गया.इस क्रम में पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय सहित वरीय पुलिस पदाधिकारी द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्र में भ्रमण कर गश्ती,ओडी एवं डायल 112 में तैनात पुलिस बल की जांच किया गया.