बुर्का पहनाकर ‘चुरा के दिल मेरा’ पर डांस? अररिया का VIDEO वायरल, उठे बड़े सवाल
Description:
अररिया के फारबिसगंज स्थित SCP संस्था का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि शिक्षक दिवस के मौके पर छात्राओं को बुर्का पहनाकर हिंदी गाने ‘चुरा के दिल मेरा’ पर डांस करवाया गया। दावा यह भी है कि छात्राओं से अन्य हिंदी गानों पर भी बुर्का पहनकर डांस कराया गया।
वीडियो सामने आने के बाद धार्मिक आस्था, छात्राओं की वेशभूषा और शिक्षण संस्थानों में इस तरह के कार्यक्रमों को लेकर सोशल मीडिया पर सवाल उठ रहे हैं। कुछ लोग इसे महज सांस्कृतिक कार्यक्रम बता रहे हैं, तो कुछ लोग संस्था के संचालक की भूमिका पर सवाल खड़े कर रहे हैं।
हालांकि, WeeHours News इस वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है और इसके वास्तविक संदर्भ तथा आयोजन की पूरी जानकारी की स्वतंत्र पुष्टि होना अभी बाकी है।
वीडियो को लेकर आपकी क्या राय है? क्या शिक्षण संस्थानों में ऐसे कार्यक्रमों की कोई सीमा तय होनी चाहिए?
#Araria #Forbesganj #BiharNews #ViralVideo #ViralNews #SCPInstitute #BiharViralVideo #Hijab #Burqa #TeacherDay #StudentDance #ViralVideoBihar #WeeHoursNews #BiharNewsToday #HindiNews #BreakingNews #NewsUpdate
Bihar, India | Sep 6, 2026