रजौन: ब्लॉक मोड़ के पास रजौन पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ 3 और 7 युवकों को किया गिरफ्तार: SDPO
Rajaun, Banka | Feb 17, 2026 रजौन पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है ।रजौन पुलिस ने ब्लॉक मोड़ के पास स्थित दो मंजिला पक्के मकान के पहले तल्ले पर छापेमारी कर 13.3 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्करों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है ।इसी छापेमारी के दौरान 7 अन्य युवकों को भी गिरफ्तार किया गया । सभी को न्यायिक हिरासत भेज दिया गया।