रजौन: तेरह माईल चौक पर भीषण सड़क हादसे में बाइक चालक की दर्दनाक मौत, छोटा भाई गंभीर घायल
Rajaun, Banka | Feb 20, 2026 शुक्रवार की देर रात करीब 10:00 बजे तेरह माईल चौक के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार उसका छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया ।यह हादसा भागलपुर-हंसडीहा मुख्य सड़क मार्ग पर हुआ, जिससे कुछ समय के लिए यातायात भी बाधित रहा । मृतक बेटे के ससुराल शादी समारोह में शामिल होने के लिए आया हुआ था।