रजौन: रजौन में कड़ी सुरक्षा के बीच दो परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षार्थियों ने दी सामाजिक विज्ञान की परीक्षा
Rajaun, Banka | Feb 20, 2026 बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से आयोजित मैट्रिक परीक्षा के चौथे दिन शुक्रवार को रजौन प्रखंड के दो परीक्षा केंद्रों पर सामाजिक विज्ञान की परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गई ।परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पूर्व परीक्षार्थियों की सघन जांच की गई तथा जूता-मोजा बाहर उतरवाकर ही अंदर प्रवेश दिया गया।