पोहरी: पोहरी थाना परिसर में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का आभासी प्रसारण देखा गया
Pohri, Shivpuri | Oct 31, 2026 लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में पोहरी थाना पुलिस द्वारा राष्ट्र की एकता और अखंडता को बनाये रखने के लिये कार्यक्रम आयोजित कर शनिवार रात 8 बजे लोगो को शपथ दिलाई गई एवं वर्चुअल रूप से एकता दिवस के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा।कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्र की एकता, अखंडता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना।