जमुई: गिद्धौर से पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
Jamui, Jamui | Jan 4, 2025 गिद्धौर से पुलिस ने दो अलग अलग मामले में शनिवार की दोपहर 2 बजे दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान गिद्धौर निवासी विक्की कुमार जिस पर शराब पीकर हंगामा करने का आरोप में गिरफ्तार किया गया है। जबकि दूसरा आरोपी मनोज दास है जो मारपीट मामले में फरार चल रहा था। दोनों को कड़ी सुरक्षा के बीच न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।