जमुई: सतगामा के पास सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार महिला दरोगा और चौकीदार घायल, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज
Jamui, Jamui | Jan 4, 2025 सतगामा के पास शनिवार को दिन के 11:00 बजे अचानक चौकीदार को चक्कर आने की वजह से तेज रफ्तार स्कूटी वाहन असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में लक्ष्मीपुर थाना में कार्यरत महिला दरोगा रेशमी कुमारी और चौकीदार प्रमोद कुमार पासवान बुरी तरह घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।