जमुई: उत्पाद विभाग सहित विभिन्न थानों में जब्त 10 हजार लीटर शराब को पुलिस लाइन में जेसीबी चलाकर किया गया नष्ट
Jamui, Jamui | Jan 4, 2025 मजिस्ट्रेट की निगरानी में उत्पाद विभाग की टीम द्वारा जब्त करीब 5000 लीटर शराब और विभिन्न थाना में जब्त करीब 5000 लीटर यानि कुल 10 हज़ार लीटर स्प्रिट, अंग्रेजी और चुलाई शराब को जमुई पुलिस लाइन में नष्ट किया गया है। साथ ही शराब पर जेसीबी चलकर पूरी तरह शराब की बोतलों को ध्वस्त किया गया। उक्त जानकारी उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार ने शनिवार को दिन के 11:30 बजे दी है।