जमुई: प्रेम प्रसंग में फरार नाबालिग प्रेमी जोड़ा 12 दिनों बाद टाउन थाने में हुआ हाज़िर, कराया गया मेडिकल जांच
Jamui, Jamui | Jan 4, 2025 प्रेम प्रसंग में फरार नाबालिक प्रेमी जोड़ा 12 दिनों के बाद शुक्रवार की देर रात 10:30 बजे टाउन थाना में हाजिर हो गए। उसके बाद टाउन थाना की पुलिस द्वारा नाबालिग जोड़ा को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया, लेकिन रात ज्यादा होने की वजह से नाबालिग लड़की का मेडिकल जांच नहीं हो सका, जिस वजह से शनिवार को जांच की प्रक्रिया पूरी की गई।