जमुई: गादी नदी से पुलिस ने एक अज्ञात युवक का शव किया बरामद, पोस्टमार्टम के लिए लाया गया सदर अस्पताल
Jamui, Jamui | Jan 4, 2025 गादी नदी से पुलिस ने शनिवार की सुबह करीब 7:00 बजे एक युवक का शव बरामद किया है।युवक के चेहरे पर जख्म के निशान पाए गए हैं। फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो पाई है। कागजी प्रक्रिया पूरी कर शनिवार की दोपहर 12:30 बजे युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया है, जहां डॉक्टर द्वारा पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।