आबू रोड: आबूरोड के मानपुर सांई बाबा पुलिया के नजदीक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई बाइक, डीजल शेड का कार्मिक हुआ घायल
आबूरोड शहर थाना क्षेत्र के मानपुर सांई बाबा पुलिया पर शुक्रवार को अचानक एक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार डीजल शेड कार्मिक मुकेश मीणा घायल हो गया जानकारी के अनुसार मुकेश मीणा बाइक पर सवार होकर मानपुर से आबूरोड की ओर जा रहा था।इसी दौरान मानपुर सांई बाबा पुलिया के पास अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से जा टकराई।