पचरुखी: जसौली नया टोला के समीप सड़क हादसे में भाभी की मौत व देवर गंभीर रूप से हुआ घायल, मौके पर पहुंची पुलिस
जसौली नया टोला गांव के समीप सोमवार को सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई। जबकि महिला का देवर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि महाराजगंज थाना क्षेत्र के तेंवथा गांव निवासी सुबास कुमार राम की पत्नी गुड़िया देवी अपने देवर राकेश राम के साथ इलाज कराने के लिए बाइक से सिवान जा रही थी।