पचरुखी: पचरुखी में दिव्यांग और अतिवृद्ध मतदाताओं ने किया अपने मताधिकार का प्रयोग
लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर पचरुखी प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में सात दिव्यांग और अति वृद्ध मतदाताओं ने शुक्रवार को अपने-अपने घर पर मतदान किया। आज के मतदान में वृद्धा मंगरी देवी, छठिया देवी, दिव्यांग गायित्री कुमारी, रोहित कुमार सिंह, गणेश राम, वृद्धा मैमून नेशा और दिव्यांग पताशो देवी ने हिस्सा लिया।