पचरुखी: करण हत्याकांड के अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर मखनूपुर समेत कई जगहों पर पुलिस ने किया छापेमारी
पचरुखी थाना पुलिस ने गुरुवार को करण कुमार यादव हत्याकांड के अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर मखनूपुर समेत कई जगहों छापेमारी की। हालाकि पुलिस को इसमें कोई सफलता नहीं मिल पाई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि अभियुक्तों के घर और उनके संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।